LIVEIND A Vs AFG A Highlights: अफगानिस्तान ने भारत को 4 रन से दी पटखनी, बारिश ने खराब किया मैच का मजा
IND-A Vs AFG-A Live Highlights: अफगानिस्तान ए ने बड़ा उलटफेर करते हुए सितारों से सजी भारत ए टीम को त्रिकोणीय एक दिवसीय सीरीज के वर्षा से बाधित मुकाबले में गुरुवार को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रनों से हरा दिया।

IND A Vs AFG A Highlights: अफगानिस्तान ने भारत को 4 रन से दी पटखनी, बारिश ने खराब किया मैच का मजा
India A vs Afghanistan A Live Score: अफगानिस्तान ए ने बड़ा उलटफेर करते हुए सितारों से सजी भारत ए टीम को त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला के वर्षाबाधित मैच में बृहस्पतिवार को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हरा दिया। कप्तान तिलक वर्मा, उपकप्तान रूतुराज गायकवाड़ और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 349 रन बनाये। प्रभसिमरन ने 69 गेंद में 84, गायकवाड़ ने 80 गेंद में 66 रन और तिलक ने 73 गेंद में 66 रन बनाये । हल्की बूंदाबांदी के कारण मैच प्रति टीम 49 ओवर का कर दिया गया।
बार-बार बारिश ने मजा किया किरकिरा
बार बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। कप्तान इमरान ( 70 गेंद में नाबाद 75) और हसन इसाखिल ( 29 गेंद में 34) ने अफगानिस्तान को आक्रामक शुरूआत दी। बहीर शाह ( 52 गेंद में 51) और इमरान ने मिलकर टीम को 25.5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया जब फिर बारिश शुरू हो गई।
उस समय अफगानिस्तान डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर लक्ष्य से चार रन आगे था। इससे पहले भारत की शुरूआत अच्छी रही और वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में एक भी छक्का लगाये बिना 200 का स्ट्राइक रेट कायम रखा।
बेकार गया भारत का तीन अर्धशतक
सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिये 7.1 ओवर में 74 रन की साझेदारी की । सूर्यवंशी ने आफ स्टम्प के बाहर पड़े अब्दुल्ला अहमदजइ के बाउंसर पर विकेट के पीछे मोहम्मद इशाक को कैच थमाया। अहमदजइ ने 68 रन देकर पांच विकेट चटकाये। प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिये गायकवाड़ के साथ 79 रन की साझेदारी की। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार अर्धशतक भी जमाया। वह हालांकि शतक से चूक गए और इमरान मीर की गेंद पर विकेट गंवा बैठे । इसके बाद गायकवाड़ और तिलक ने 78 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ और आयुष बडोनी लगातार दो गेंदों पर फरमानुल्लाह सफी का शिकार हुए। भारत का स्कोर 38वें ओवर में तीन विकेट पर 245 रन से पांच विकेट पर 245 रन हो गया। तिलक ने सूर्यांश शेडगे (27 गेंद में 40 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 70 रन जोड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान ने भारत को दी 4 रन से मात
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 4 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। बारिश के कारण भारत द्वारा जीत के लिए दिए 350 रन के जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 174 रन के रिवाइज्ड लक्ष्य को 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान इमरान ने 75(70) और बशीर शाह ने 51 (52) रन की नाबाद पारी खेली।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान को जीत के लिए 117 रनों की जरूरत
भारत से मिले 294 रन के रिवाइज्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। बशीर शाह 51 और इमरान मीर 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान को अभी 73 गेंदों में जीत के लिए 117 रनों की जरूरत है।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 82 रन
अफगानिस्तान ने जीत के लिए मिले 294 रन के रिवाइज्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। बशीर शाह 11(15) और इमरान मीर 38(35) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने अफगानिस्तान को दिया बड़ा टारगेट
इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 49 ओवर में 9 विकेट खोते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर बनाया। अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 49 ओवर में 350 रन बनाने होंगे।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत बड़ा टारगेट देने के करीब
इंडिया-ए ने 48 ओवर में 7 विकेट पर 336 रन बना लिए हैं। कप्तान तिलक वर्मा ने इस पारी का तीसरा अर्धशतक लगाया। वो 66 रन बनाकर आउट हुए।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: रुतुराज आउट, भारत 250 पार
रुतुराज गायकवाड़ 80 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 49 ओवर के इस मैच में 40 ओवर के अंदर 5 विकेट पर 257 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी जीरो पर आउट हुए। फिलहाल तिलक वर्मा 46 रन और सुर्यांश शेडगे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: रुतुराज का पचासा
पिछले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ अपना 21वां लिस्ट-ए शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ फिर एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं। वो अर्धशतक लगा चुके हैं और 36 ओवर के बाद 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ कप्तान तिलक वर्मा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया-ए ने 36.3 ओवर में 3 विकेट पर 241 रन बना लिए हैं।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: रुतुराज और तिलक वर्मा पिच पर टिके
रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पिच पर खूंटा गाड़ दिया है। इंडिया-ए टीम ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: प्रभसिमरन शतक के करीब आकर चूके
भारत को तीसरा झटका ओपनर प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा है जो तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे। वो 69 गेंदों में 84 रनों की तेज पारी खेलने के बाद अफगानी कप्तान इमरान की गेंद पर कैच आउट हो गए। प्रभसिमरन ने 14 चौके लगाए। भारत का स्कोर 24.3 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन है। अब रुतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा पिच पर हैं।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: इंडिया का स्कोर 150 रन के पार
भारत की तरफ से प्रभसिमरन (78*) और रुतुराज (16*) की तेज बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 150 रन के पार।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: प्रभसिमरन का शानदार अर्धशतक
प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक लगा दिया है। इंडिया-ए का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत का स्कोर 100 पार
दो विकेट गिरने के बाद प्रभसिमरन सिंह और रुतुराज गायकवाड़ ने भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है।
IND A Vs AFG A, लाइव क्रिकेट स्कोर: रुतुराज ने आते ही चौका जड़ा
पिछले मैच में शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने पिच पर आते ही पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की है।
IND A Vs AFG A Live Score Updates: प्रियांश आर्य भी आउट हुए
भारत को दूसरा झटका भी लग गया है। प्रियांश आर्य 9 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर अमदजई की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 88/2
IND A Vs AFG A Live Score Updates: 9 ओवर के बाद स्कोर
भारत ने 9 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं।
IND A Vs AFG A Live Score Updates: नए बल्लेबाज प्रियांश आर्य आए
वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्य पिच पर आए हैं।
IND A Vs AFG A Live Score Updates: वैभव सूर्यवंशी तेज पारी के बाद आउट
वैभव सूर्यवंशी आउट हुए। वैभव ने 22 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी से टीम को शानदार शुरुआत दी। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए।
IND A Vs AFG A Live Score Updates: 5 ओवर में भारत 50 पार
इंडिया-ए का स्कोर 5 ओवर में 50 पार पहुंच गया है। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में 31 रन और प्रभसिमरन ने 15 गेंदों में 18 रन बना लिए हैं।
IND A Vs AFG A Live Score Updates: भारत का 3 ओवर बाद स्कोर
इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ वनडे मैच के पहले 3 ओवरों में 29 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND-A Vs AFG-A LIVE SCORE: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत की, 5 गेंदों में 15 रन बना चुके हैं। 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी।