BCCI AGM: तेज हुई जय शाह के उत्तराधिकारी की खोज, धूमल-डालमिया आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में बरकरार

बीसीसीआई की 93वीं वार्षिक आम बैठक में जय शाह के उत्तराधिकारी की खोज में तेजी लाने को लेकर चर्चा हुई जबकि ये मुद्दा एजीम के एजेंडे में शामिल नहीं था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरू में हुई बीसीसीआई के लिए 93वीं वार्षिक बैठक
  • जय शाह से किया गया उनका उत्तराधिकारी ढूंढने का अनुरोध
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन का पद संभालेंगे जय शाह

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में रविवार को उपस्थित सदस्यों ने मौजूदा सचिव जय शाह से सत्ता परिवर्तन को यथासंभव सुचारू रखने के लिए अपने उत्तराधिकारी को खोजने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। शाह नवंबर के आखिरी सप्ताह में अपने पद से हटने की उम्मीद है। वह एक दिसंबर से तीन साल की अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

Jay Shah

जय शाह (साभार Jay Shah)

सचिव का चुनाव नहीं था एजेंडे में शामिल

नये सचिव का चयन एजीएम एजेंडे में नहीं था। यह पता चला है कि उपस्थित सदस्यों ने प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए उत्तराधिकारी योजना पर आपस में चर्चा की। एजीएम में भाग लेने वाले एक राज्य संघ के प्रतिनिधि ने पीटीआई को बताया,'यह सभी उचित प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द लागू करने का एक सामान्य अनुरोध था क्योंकि इससे हमारे लिए स्पष्टता होगी। इसके अलावा, हमारे पास आईपीएल नीलामी जैसे कुछ बड़े आयोजन भी आने वाले हैं। इस स्थिति में ऐसा नहीं होना चाहिए कि सभी चीजों को एक ही समय पर संभालना पड़े।'

End of Feed