ICC WTC Final: रवि शास्त्री ने चुनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत की प्लेइंग-11, इन खिलाड़ियों को दी वरीयता

  • Agency by: Agency
  • Updated May 24, 2023, 05:50 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग-11 का चुनाव किया है। जानिए शास्त्री की एकादश में मिली है किन खिलाड़ियों को जगह?

दुबई: पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में अपने मजबूत पक्ष के साथ उतरना चाहिए तथा रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों को अंतिम एकादश में शामिल करना चाहिए।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार ICC)

बुमराह की गैरमौजूदगी से लगा है भारत को झटका

शास्त्री के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने 2021 में ओवल में टेस्ट मैच जीता था लेकिन उसमें तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर के अलावा तत्कालीन उप कप्तान रोहित शर्मा की शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई थी। शास्त्री ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी अंतिम एकादश का चयन करते हुए कहा कि बुमराह की अनुपस्थिति से भारत की संभावनाओं को झटका लगा है और ऐसे में टीम को एक अन्य स्पिनर के साथ उतरना चाहिए।

End of Feed