WTC Points Table: बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत, अंक तालिका में पाकिस्तान का हुआ हाल बेहाल

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट के अंतर से मात देकर इतिहास रच दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में हाल बेहाल हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश ने दी पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से मात
  • पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार
  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आठवें पायदान पर खिसका पाकिस्तान

WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से पटखनी देकर इतिहास रच दिया। पहली पारी में 117 रन की बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसारी पारी में 146 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 30 रन के लक्ष्य को बगैर किसी नुकसान के हासिल कर लिया। पाकिस्तान की यह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट इतिहास में पहली जीत है। इससे पहले खेले गए 13 टेस्ट मैच में एक भी जीत हासिल कर सकी थी। एक मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर पर मात देकर इतिहास रच दिया।

Pakistan vs Bangladesh

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

आठवें पायदान पहुंचा पाकिस्तान

बांग्लादेश के खिलाफ हार के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान का हाल बेहाल हो गया है। पाकिस्तान की यह लगातार चौथी हार है। पाकिस्तान की टीम के खाते में 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 30.56 का हो गया है। वहीं बांग्लादेश की टीम जीत के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के खाते में 5 टेस्ट में 2 जीत और 3 हार के साथ 24 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 40 का है।

End of Feed