ICC World Cup 2023: धर्मशाला में फंसी टीम इंडिया, जानिए क्या है पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट टीम धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद फंस गई है। जानिए क्या है पूरा मामला अबतक इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए अबतक लखनऊ क्यों नहीं पहुंच सकी है टीम?

धर्मशाला: रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप में धमाल मचा रही टीम इंडिया धर्मशाला में फंस गई है। भारतीय टीम को आज इंग्लैंड के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए लखनऊ रवाना होना था लेकिन प्लेन में खराबी की वजह से टीम इंडिया धर्मशाला से लखनऊ रवाना नहीं हो पाई। टीम को पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 3 बजे लखनऊ पहुंचना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार KL Rahul)

अब देर रात तक लखनऊ पहुंचेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम हालांकि टीम होटल से शाम साढ़े पांच एयरपोर्ट रवाना हो चुकी है। धर्मशाला में आमतौर पर देर रात फ्लाइट ऑपरेट नहीं होती हैं लेकिन मामला वीवीआईपी और जरूरी है ऐसे में इसमें बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अब टीम चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ जाएगी। आईसीसी ने इसकी नए सिरे से व्यवस्था कर दी है। सूत्रों के मुताबिक रात 8 बजे तक भारतीय टीम लखनऊ पहुंच जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना है।

End of Feed