New Zealand vs Afghanistan, NZ vs AFG ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: आज विश्व कप 2023 के 16वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत होगी। एक तरफ लगातार तीन मैच में जीत हासिल करने वाली पिछले बार की उपविजेता न्यूजीलैंड है तो दूसरी तरफ मौदूगा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को मात देकर विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान की टीम। दोनों टीमें चेन्नई के मैदान पर भिड़ने जा रही हैं जहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। दोनों टीमों के पास स्पिन गेंदबाजों की भरमार है। ऐसे में चेन्नई के उछाल भरे विकेट पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, विश्व कप 2023 संभावित प्लेइंग-11
विलियमसन नहीं खेलेंगे मैच
कीवी टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी की खबर पिछले मुकाबले में 78 रन की पारी खेलकर चोटिल होने वाले केन विलियमसन को लेकर है। विलियमसन बांए हाथ का अंगूठा टूटने की वजह से इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं होंगे। विलियमसन की जगह टीम में विल यंग की वापसी होगी। उन्हें पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिलेगी वहीं रचिन रवींद्र नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे। टीम की कमान एक बार फिर टॉम लैथम के हाथों में होगी। इसके अलावा कीवी एकादश में गेंदबाजों में बदलाव हो सकता है अगर पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा मुफीद हुई तो ईश सोढी को मौका मिल सकता है।
अफगानिस्तान नहीं करेगा कोई बदलाव
वहीं अफगानिस्तान की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद हश्मतउल्लाह शाहीदी की टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। वो अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में बगैर किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी।
