England vs Sri Lanka ,ENG vs SL World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम लगातार दो मुकाबला हार चुकी है और ऐसे में इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे अपना बेस्ट देना होगा। जोस बटलर की टीम इस वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा के मुताबिक नहीं खेल पाई है।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका प्लेइंग-11
दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम भी केवल एक मुकाबला जीत पाई है। श्रीलंका ने कमजोर नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराया था। इससे पहले शुरुआत के 3 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात करें तो कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा को छोड़कर बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए हैं। गेंदबाजी में स्टार गेंदबाज हसरंगा की कमी खली है।
दोनों टीमें हैं चोटों से परेशान
दोनों टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। यही कारण है कि इस मुकाबले में वह अपनी बेस्ट इलेवन उतारना चाहेगी। श्रीलंका के मथीसा पथिराना चोट की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में ऑलराउंडर एंजेले मैथ्यूज को टीम में शामिल किया गया है। दसुन शनाका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में श्रीलंका अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने की पुरजोर कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ करेगा और इंग्लैंड के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगा। साल 2019 में भी इंग्लैंड को लीग दौर में श्रीलंका के खिलाफ 20 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन (Sri Lanka Playing 11 Prediction):
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, मथिसा पथिराना, दिलशान मदुशंका
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन (England Playing 11 Prediction)
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, सैम करन
