India ODI World Cup Squad 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कौन चूका, किसे मिला मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 5, 2023, 01:44 PM IST

India ODI World Cup Squad 2023, Team India Squad, Players List for World Cup 2023: अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका और कौन चूका।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
  • रोहित शर्मा की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई
  • अजीत अगरकर की अध्यक्ष्ता में चयन समिति ने चुनी टीम

India ODI World Cup Squad 2023: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। 5 सितंबर टीम के ऐलान का आखिरी दिन था। हालांकि 27 सितंबर तक 15 सदस्यीय टीम में बदलाव किया जा सकता है। उसके बाद टीम में बदलाव करने के लिए आईसीसी की तकनीकी समिति की अनुमति लेनी होगी। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

केएल राहुल को मिला मौका

टीम में केएल राहुल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। संजू सैमसन का विश्व कप खेलने का सपना इसके साथ ही टूट गया है। टीम की बतौर विकेटकीपर पहली पसंद ईशान किशन होंगे। ऐसे में सैमसन को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

End of Feed