ICC Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला, पहली बार 12 टीमें और 33 मैच

ICC Women's T20 World Cup 2026: छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सातवें खिताब के लिए उतरेगी, लेकिन इस बार उसका दबदबा तोड़ने के लिए भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन न्यूजीलैंड जैसी टीमें तैयार हैं। 12 जून का मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से होगा।

ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुक्रवार 12 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और रोमांचक होगा। पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा। यह 2009 के बाद ब्रिटेन में हो रहा पहला वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप है। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सातवें खिताब के लिए उतरेगी, लेकिन इस बार उसका दबदबा तोड़ने के लिए भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन न्यूजीलैंड जैसी टीमें तैयार हैं। पिछले साल 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत एक ही साल में वनडे और टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी टीम बनना चाहेगा।

ENG SL (1)

इंग्लैंड श्रीलंका मैच (ICC)

पहली बार खेलेंगी 12 टीमें

2024 की तुलना में इस बार आयरलैंड और नीदरलैंड भी टूर्नामेंट में शामिल हुई हैं। इससे साफ है कि महिला क्रिकेट दुनिया भर में मजबूत हो रहा है। सभी टीमों को बराबरी का मौका मिल रहा है और नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। इंग्लैंड के पास ऐलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन और फ्रेया कैम्प जैसी युवा खिलाड़ी हैं। श्रीलंका की टीम में विश्मी गुणरत्ने, इमेशा दुलानी और कविशा दिलहारी दम दिखाएंगी। भारत के पास एन श्री चरणी, यस्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा जैसी युवा स्टार हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास जॉर्जिया वोल और लूसी हैमिल्टन जैसी नई प्रतिभाएं हैं। न्यूजीलैंड की 25 वर्षीय कप्तान अमेलिया केर भी चर्चा में हैं।

End of Feed