विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: किस प्लेयर को मिला कौन सा अवॉर्ड, ये है पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड सातवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने जीता विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन सा अवॉर्ड? ये है पूरी लिस्ट।

लंदन: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड सातवीं खिताबी जीत के साथ हो गया। सोफी मोलिनी की कप्तानी वाली कंगारू टीम ने मेजबान इंग्लैंड को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सातव विकेट के अंतर से मात दी। इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं खिताबी जीत दिलाने में बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड की भूमिका अहम रही। बेथ मूनी ने 49 गेंद में 64 और लिचफील्ड ने 48(35) रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बनने के बाद आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने जीता विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कौन सा अवॉर्ड ये है पूरी लिस्ट।

Australia Women Cricket team

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC X)

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड-बेथ मूनी

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बेथ मूनी ने खिताबी मुकाबले में 49 गेंद में 64 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 10 चौके जड़े। उनकी पारी मैच में निर्णायक साबित हुई। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए फीबी लिचफील्ड के साथ 100 रन की साझेदारी की।

End of Feed