क्रिकेट

ICC Womens T20 World Cup 2026 Prize Money: सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, मिली इतनी इनामी राशि

सोफी मोलिनी की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को मिली कितनी इनामी राशि, इंग्लैंड के खाते में गए कितने करोड़।

Image

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC X)

लंदन: सोफी मोलिनी की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर फाइनल मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से मात देकर सातवीं बार आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम कप्तान नेट साइवर ब्रंट की 53 गेंद में 58 रन की कप्तानी और फ्रेया केंप की 28 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी की बदौलत 4 विकेट पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 49 गेंद में 64 और फीबी लिचफील्ड की 35 गेंद में 48 रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया। अंत में एलिस पैरी 13(12) और एश्ले गार्डनर 3(2) ने ऑस्ट्रेलिया को 17.1 ओवर में जीत की दहलीज पार करा दी।

टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिले 20 करोड़ रुपये

सातवीं बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को बतौर इनाम23.40 लाख डॉलर की राशि मिले हैं जो भारतीय मुद्रा में लगभग 20 करोड़ रुपये है। वहीं फाइनल में हारने वाली इंग्लैंड की टीम को 11.70 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 10 करोड़ रुपये मिले हैं। साल 2024 में आयोजित नौवें टी20 विश्व कप की तुलना में यह राशि 10 प्रतिशत ज्यादा है। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए कुल 87.64 लाख अमेरिकी डॉलर(75 करोड़ रुपये) के इनामी राशि का ऐलान किया था।

ग्रुप दौर में बाहर होने वाली टीमों के खाते में आए इतने करोड़

सेमीफाइनल में हारने वाली दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम 6.75 लाख अमेरिकी डॉलर( 6.42 करोड़ रुपये) मिले। वहीं टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में हर जीत पर टीमों को 31,154 डॉलर(30 लाख रुपये) दिए गए। वहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 247,500 अमेरिकी डॉलर(2.36 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article