क्रिकेट

एलिस पैरी ने ऑस्ट्रेलिया की सातवीं खिताबी जीत के साथ रचा इतिहास, शायद ही टूटे उनका रिकॉर्ड

स्ट्रेलिया की महान महिला क्रिकेटर एलिन पैरी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खिताबी जीत के साथ नया इतिहास रच दिया है।

Image

एलिस पैरी (फोटो क्रेडिट ICC)

लंदन: ऑस्ट्रेलिया की महान महिला क्रिकेटर एलिन पैरी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खिताबी जीत के साथ नया इतिहास रच दिया है। ऐलिस पैरी इसके साथ दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। ये उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का नौवां आईसीसी खिताब है। उन्होंने 6 टी20 वर्ल्ड कप और 3 वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं। उनसे पहले दुनिया को पुरुष या महिला कोई क्रिकेटर इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका।

महिला टीम ने जीता 14वां आईसीसी खिताब

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का भी यह सातवां टी20 वर्ल्ड कप खिताब है। इसके साथ ही उसके नाम अब कुल 14 आईसीसी खिताब हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वनडे फॉर्मेट में भी सात बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं पुरुष टीम की बात करें तो उसके नाम 6 वनडे और एक टी20 वर्ल्ड कप खिताब है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम दो चैंपियंस ट्रॉफी और एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सहित कुल 10 आईसीसी खिताब अपने नाम कर चुकी है।

2010 में शुरू हुआ था जीत का सिलसिला

फुटबॉलर से क्रिकेटर बनीं ऐलिस पैरी का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सिलसिला साल 2010 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब के साथ हुआ था। पैरी साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनीं। वहीं वो 2013 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन भी बनीं। नौवीं आईसीसी ट्रॉफी जीतकर ऐलिस पैरी ने अपने ही देश की एलिसा हीली को पीछे छोड़ा। उन्होंने अपने करियर में 8 आईसीसी खिताब जीते थे। इस सूची में तीसरा नाम पूर्व कप्तान मेग लेनिंग का है जिन्होंने सात बार खिताबी जीत हासिल की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article