लंदन: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड सातवीं खिताबी जीत के साथ हो गया। सोफी मोलिनी की कप्तानी वाली कंगारू टीम ने मेजबान इंग्लैंड को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सातव विकेट के अंतर से मात दी। इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं खिताबी जीत दिलाने में बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड की भूमिका अहम रही। बेथ मूनी ने 49 गेंद में 64 और लिचफील्ड ने 48(35) रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बनने के बाद आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने जीता विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कौन सा अवॉर्ड ये है पूरी लिस्ट।
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड-बेथ मूनी
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बेथ मूनी ने खिताबी मुकाबले में 49 गेंद में 64 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 10 चौके जड़े। उनकी पारी मैच में निर्णायक साबित हुई। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए फीबी लिचफील्ड के साथ 100 रन की साझेदारी की।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- बेथ मूनी
ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बैटर बेथ मूनी को विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में में शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टूर्नामेंट में खेले 7 मैच की 7 पारी में 47.60 के औसत और 142.51 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 74 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। मूनी टूर्नामेंट में डेनियन व्याट के बाद दूसरी सबसे सफल बैटर रहीं। व्याट ने 302 रन बनाए।
सबसे ज्यादा रन-डेनियन व्याट
इंग्लैंड की कप्तान डिनियन व्याट आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 7 मैच की 7 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 60.40 के औसत और 149.50 के स्ट्राइट रेट से 302 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 105 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ICC Womens T20 World Cup 2026 Prize Money: सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, मिली इतनी इनामी राशि
सबसे ज्यादा छक्के-एनी डेरेकसेन
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2006 में सबसे ज्यादा छक्के दक्षिण अफ्रीका की 25 वर्षीय एनी डेरेकसेन ने जड़े। उन्होंने 6 मैच की 6 पारी में 1 बार नाबाद रहते हुए कुल 141 रन बनाए जिसमें 6 छक्के शामिल थे। जो कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रहे।
सबसे ज्यादा चौके- डेनियल व्याट
इंग्लैंड की कप्तान डेनियल व्याट विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2006 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाली बैटर रहीं। उन्होंन 7 मैच की 7 पारी में सबसे ज्यादा 302 रन बनाए जिसमें 42 चौके शामिल थे। उनके बाद दूसरे पायदान पर इस मामले में बेथ मूनी रहीं उन्होंने 32 चौके जड़े।
सबसे ज्यादा विकेट-श्री चरिणी
भारतीय स्पिनर श्री चरिणी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरी हैं। उन्होंने 5 मैच की 5 पारी में 8.35 के औसत और 5.85 की इकोनॉमी के साथ कुल 14 विकेट अपने नाम किए। 19 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में श्रीचरिणी दूसरे और फातिमा सना तीसरे स्थान पर रहीं। मोलिनी और सना ने 11-11 विकेट अपनी टीम के लिए चटकाए।
