AI टूल रोकेगा महिला क्रिकेटरों में दुर्व्यवहार, आईसीसी ने शुरू की यह खास तकनीक

महिला क्रिकेटरों के प्रति दुर्व्यवहार को रोकने के लिए आईसीसी ने एक बड़ा कदम उठाया है। आईसीसी ने महिलाओं के खेल में ऑनलाइन दुर्व्यवहार को खत्म करने के लिए एआई(कृत्रिम मेधा)-संचालित सोशल मीडिया परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिलाओं के खेल में ऑनलाइन दुर्व्यवहार को खत्म करने के लिए एआई(कृत्रिम मेधा)-संचालित सोशल मीडिया परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षण में यह बात सामने आयी है कि खिलाड़ी या टीमों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर लगभग पांचवीं टिप्पणी अभद्र, हानिकारक या ऑटो जेनरेटेड (स्वतः उत्पन्न) पायी गयी।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (62)

महिला क्रिकेटर टीम (साभार-BCCI Women)

बीते महीने यूएई में आयोजित महिला टी20 विश्व कप के दौरान ‘क्रिकेट समुदाय को हानिकारक सामग्री से बचाने’ और खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक सुरक्षित और समावेशी ऑनलाइन माहौल बनाने के लिए ये परीक्षण किये गये थे। आईसीसी ने तकनीकी कंपनी ‘गोबबल’ के साथ साझेदारी में महिला खिलाड़ियों को लक्षित करने वाले ऑनलाइन दुर्व्यवहार से निपटने के लिए ‘एआई टूल’ का उपयोग किया।

End of Feed