ICC U19 World Cup 2024, India U19 Time Table and Full Schedule: डिफेंडिंग चैंपियन भारत अंडर-19 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करने जा रही है। टीम की कमान उदय सहारण के हाथों में हैं जिनसे यश धुल की कप्तानी में किए करिश्मे को दोहराने की आशा पूरा देश कर रहा है। भारतीय साल 2000 में पहली बार अंडर-19 विश्व चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम पांच बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भारतीय टीम चैंपियन बनी। पिछले तीन से चार विश्व कप में भारतीय टीम का दबदबा दिखा है। ऐसे में इस बार भी अंडर-19 टीम के प्लेयर्स से धमाल मचाकर तिरंगा लहराने की आस लगाए पूरा देश बैठा है। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में कैसी है टीम इंडिया और पूरा कार्यक्रम?
अंडर-19 विश्व कप 2024 टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
ऐसा है भारतीय टीम का कार्यक्रम( Team India Schedule U19 World Cup 2024)
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ जगह मिली है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 20 जनवरी, 2024 को ब्लोमफोंटेन में कर रही है। इसके बाद उसकी भिड़ंत 25 जनवरी को आयरलैंड के साथ ब्लोमफोंटेन में होगी। ग्रुप दौर के तीसरे और अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम अमेरिका के साथ इसी मैदान पर 28 जनवरी को भिड़ेगी।
ऐसा है विश्व कप का फॉर्मेट (U19 World Cup 2024 Format)
अंडर-19 विश्न कप 2024 को आईसीसी ने नए फॉर्मेट में आयोजित किया है। सबसे पहले 16 टीमों को चार-चार टीमों के ग्रुप में बांटा है। जिसमें से 3-3 टीमें अगले यानी सुपर सिक्स राउंड में पहुंचेंगी। सुपर सिक्स राउंड में 6-6 टीमों के दो ग्रुप बनेंगे। ग्रुप-ए और ग्रुप डी की तीन-तीन टीमें एक साथ होंगी। वहीं ग्रुप सी और ग्रुप बी की तीन-तीन टीमें एक साथ होंगी। इन सबके बीच भिड़ंत के बाद दोनों सुपर सिक्स ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
