ICC Test Ranking: इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लगाई रैंकिंग में छलांग, जानिए कैसा है भारतीय खिलाड़ियों का हाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धमाकेदार प्रदर्शन का फायदा आईसीसी रैंकिंग में मेजबान टीम के खिलाड़ियों को मिला है। जानिए कैसा है टेस्ट रैंकिंग में कैसा है टीम इंडिया के प्लेयर्स का हाल?

दुबई: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 241 रन के अंतर से धमाकेदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन का फायदा आईसीसी रैंकिंग में मिला है। मैच में दिग्गज बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रूक ने शानदार शतक जड़े। जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 32वां टेस्ट शतक जड़ा और इसके साथ ही केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ की बराबरी पर पहुंच गए। वहीं 25 वर्षीय हैरी ब्रूक ने करियर का 5वां टेस्ट शतक जड़ा। ब्रूक ने टेस्ट रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग हासिल की। ब्रूक ने बाबर आजम, डेरिल मिचेल, स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

ENG vs WI

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

बेन डकेट और जो रूट को हुआ फायदा

रूट ने 12 रेटिंग प्वाइंट हासिल किए और दूसरे स्थान पर और मजबूती से काबिज हो गए हैं। पहले पायदान पर काबिज केन विलियमस ने रूट 7 प्वाइंट दूर रह गए हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम और डेरिल मिचेल को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। दोनों चौथे स्थान पर काबिज हैं। बेन डकेट को 6 स्थान का फायदा हुआ है और 16वें स्थान पर पहुंच गया है। ओली पोप को आठ स्थान की छलांग लगाते हुए 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट 2 स्थान के फायदे के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जोशुआ डिसिल्वा 7 स्थान के फायदा के साथ 61वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं शतकवीर केवम हॉज 21वें स्थान के फायदे के साथ 75वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

End of Feed