ICC T20 Ranking: दुनिया के नंबर वन टी20 प्लेयर बनने के करीब पहुंचे अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और गेंदबाज बनने के कगार पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने रैंकिंग में 38 स्थान की छलांग लगाई है।

दुबई: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में आतिशी बल्लेबाजी करके टीम इंडिया की 4-1 के अंतर से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक को 38 स्थान का फायदा हुआ है। वो टी20 रैंकिंग में दुनिया के दूसरे और भारत के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड से पीछे हैं। अभिषेक के खाते में 829 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं तिलक वर्मा 803 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है।

Abhishek Sharma and Varun Chakravarthy

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती

टॉप फाइव में भारत के तीन बल्लेबाज

आईसीसी की ताजा टी20 रैकिंग में टॉप-5 में भारत के तीन बल्लेबाज हैं। अभिषेक दूसरे, तिलक तीसरे और सूर्यकुमार यादव पांचवें स्थान पर काबिज हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे पायदान पर हैं। इंग्लैंड को जोस बटलर छठे, पाकिस्तान के बाबर आजम सातवें, श्रीलंका के पथुम निसंका आठवें, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान नौवें और श्रीलंका के कुसल परेरा दसवें स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल 9वें से 13वें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्हें तीन स्थान का नुकसान हुआ है।

End of Feed