'ICC को भारत-पाक को एक ग्रूप में रखने पर..' बाबर सेना के खराब प्रदर्शन पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज

Virender Sehwag dig at Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम सुपर 8 तक में क्वालिफाई नहीं कर पाई है। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने टीम पर तंज कसते हुए आईसीसी से अनोखी मांग कर दी है।

Virender Sehwag dig at Pakistan: पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2024 का शानदार अंत किया। हालांकि अमेरिका और भारत से लगातार मैच हारने के बाद पाकिस्तान सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा। ये पहली बार है कि पाकिस्तान की टीम सुपर 8 तक भी नहीं पहुंच पाई हो। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की काफी आलोचना हो रही है, और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उनकी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान का बाहर होना बारिश के कारण नहीं बल्कि टूर्नामेंट में उनके अपने खराब प्रदर्शन के कारण हुआ।

Virendrer seheag papskk

वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP/X)

भारत के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर विचार करते हुए, सहवाग ने टिप्पणी की कि बाबर आज़म की टीम को 120 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने के लिए संघर्ष नहीं करना चाहिए था, उन्होंने कहा कि बाहर होने का कारण केवल उनकी अपनी कमियां हैं। सहवाग ने आईसीसी से भी भारत-पाक को एक ग्रूप में ना रखने की मांग की है।

End of Feed