IND vs PAK: मेलबर्न में उमड़ा 'भावनाओं का समुंदर', एक साथ दिखे खिलाड़ी और फैंस के खुशी वाले आंसू, VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:56 PM IST

Behind the scenes of Team India's win against Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया। भारत ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक इमोशनल हो गए।

भारतीय क्रिकेट टीम जब भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते ही तो खिलाड़ियों और फैंस की भावनाएं अलग ही स्तर पर पहुंच जाती हैं। खिलाड़ी अपना पूरा दम लगा देते हैं जबकि फैंस कोई भी पल मिस करना पसंद नहीं करते। भारत और पाकिस्तान की रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में हुई टक्कर में भी इसी तरह का 'भावनाओं का समुंदर' उमड़ आया। खिलाड़ी और फैंस के खुशी वाले आंसू एक साथ दिखे। बता दें भारत ने रोमांचक मैच में चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। भारत को 160 रन का टारगेट मिला था।

जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2022 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बीटीएस यानी बिहाइंड द सींस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के जज्बात को भी बखूबी दिखाया गया है। कुछ भारतीय खिलाड़ी बेहद इमोशल हो गए। वहीं, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के आंसू छलक आए। टीम इंडिया के हेड कोच राहुव द्रविड़ जोशीले अंदाज में जीत का जश्न मनाते दिखे और उन्होंने खिलाड़ियों को हाई फाइव दिया। इसके अलावा, स्टैंड में मौजूद कई फैंस भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए।

End of Feed