ICC ODI Rankings: आईसीसी रैंकिंग में बड़ा बदलाव, रोहित फिर बने नंबर 1 वनडे बल्लेबाज

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा हाल ही मे आईसीसी रैंकिंग जारी कर दी है। इसके मुताबिक टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा एक बार फिर से नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं।

ICC Rankings: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ से पहले आईसीसी ODI बल्लेबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया है। न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ डैरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ के अंतिम दो मैच मिस किए, जिसके चलते उनके रेटिंग पॉइट्स में गिरावट आई और रोहित को उनसे आगे निकलने का मौका मिला। रांची में पहले वनडे से महज़ चार दिन पहले यह बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसने भारतीय कप्तान के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है।

Rohit sharma bcci

रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

न्यूज़ीलैंड को मिली कुछ राहत

हालाँकि मिचेल के गिरने से शीर्ष स्थान हाथ से निकल गया, फिर भी न्यूज़ीलैंड के लिए कुछ सकारात्मक खबरें रहीं। युवा ऑलराउंडर राचन रविंद्र एक स्थान चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए, जबकि डेवन कॉन्वे ने 11 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए 31वाँ स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज़ के कप्तान शाई होप ने सीरीज़ के दूसरे वनडे में नाबाद शतकीय पारी खेलकर रैंकिंग में आठवाँ स्थान हासिल किया। गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी न्यूज़ीलैंड को फायदा मिला, जहाँ मिचेल सैंटनर छठे और मैट हेनरी संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर पहुँच गए।

End of Feed