जबरदस्तः ये हैं वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने जीत लिया वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 13, 2023, 04:32 PM IST

5 Players who have won ODI World Cup, T20 World Cup and WTC Title: आईसीसी ने एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है जिसमें उसने उन 5 खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की है जिन्होंने वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने का गौरव हासिल कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम के 5 खिलाड़ी जिन्होंने सब कुछ हासिल किया
  • वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और अब डब्ल्यूटीसी खिताब

क्रिकेट की दुनिया में शीर्ष स्तर पर कुछ ही बड़े खिताब हैं जिनको हर कोई हासिल करना चाहता है। पहले सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप होता था, फिर टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की एंट्री हुई और अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब। सभी खिलाड़ी, सभी टीमें इन खिताबों को हासिल करना चाहती हैं। आईसीसी (ICC) ने ऐसे में एक बेहद तस्वीर पोस्ट की है जिसमें 5 ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं जिन्होंने इनमें से तीन बड़े खिताब अपने नाम करने का गौरव हासिल कर लिया है।

ICC CHAMPIONS

आईसीसी ने पोस्ट की खास तस्वीर (ICC)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा पोस्ट की गई इस ताजा तस्वीर में जो पांच खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, वो हैं जोश हेजलवुड, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क। ये पांचों खिलाड़ी वनडे विश्व कप ट्रॉफी, टी20 विश्व कप ट्रॉफी और अब भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में शिकस्त देकर पहली बार WTC मेस भी उठाने का गौरव हासिल करने में सफल रहे हैं।

End of Feed