यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसेन और श्रीलंका के पाथुम निशांका को पीछे छोड़ फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ मंथ बन गए हैं। जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वह आने वाले दिन मे इस फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ ओपनर होंगे। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सायकल में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक 712 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो दोहरे शतक लगाए हैं।
यशस्वी जायसवाल (साभार-BCCI)
जय शाह ने दी शुभकामनाएं
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यशस्वी की तारीफ की। शाह ने कहा ' उन्हें फरवरी 2024 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के लिए ढेरों बधाई। हाल ही में टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2 शतक और तीन अर्द्धशतक के साथ 712 रनों का उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
