ICC Women Ranking: आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर मंधाना, जानें किस नंबर पर कौन खिलाड़ी

ICC Women Ranking: आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारत की स्टार बैटर स्मृति मंधाना अब भी टॉप पर बनी हुईं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा को रैंकिंग में फायदा हुआ है।

ICC Women Ranking: भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी की मंगलवार को जारी नवीनतम महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान नेट स्किवर ब्रंट पर 83 अंक की बढ़त बना ली है। गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन शीर्ष पर हैं।

ICC Women Ranking

आईसीसी रैंकिंग (साभार-ICC )

स्मृति ने मौजूदा विश्व कप में लगातार अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में पिछले मैच में भारत की करीबी हार के दौरान 88 रन की पारी खेली थी। स्मृति ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बाएं हाथ की बल्लेबाज को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए सितंबर 2025 के लिए आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया था।

End of Feed