ICC ODI Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ बड़ा बदलाव, रोहित शर्मा को फायदा

Rohit Sharma ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा हाल ही में ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है जिसमें भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को बिना मैच खेले ही बंपर फायदा होता नजर आ रहा है।

Rohit Sharma ICC ODI Rankings: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी की नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 38 वर्षीय रोहित ने 13 अगस्त को जारी अपडेट में एक स्थान की बढ़त हासिल की, जबकि उन्होंने 2025 आईपीएल सीजन के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। यह बढ़त पाकिस्तान के बाबर आज़म के खराब फॉर्म के चलते आई, जो वेस्ट इंडीज के खिलाफ कैरेबियाई दौरे में लगातार कम स्कोर के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए।

Rohit Sharma ODI AP

रोहित शर्मा (फोटो - AP)

शुभमन गिल नंबर 1, रोहित अब करीब

नवीनतम रैंकिंग में शुभमन गिल 784 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा 756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बाबर आज़म के 751 अंक हैं। चौथे स्थान पर 736 अंकों के साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी के साथ अपनी रैंकिंग सुधारने की कोशिश करेंगे।

End of Feed