ICC ODI Rankings: आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग जारी, रोहित-विराट टॉप 4 में मौजूद

ICC Rankings: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद हैं।वहीं हाल में मैके में श्रृंखला के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है। हालांकि श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका ने जीती।

ICC Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताज़ा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं। गिल 784 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 756 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म 739 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय दिग्गज विराट कोहली भी 736 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

Rohit Virat ODI AP

रोहित शर्मा विराट कोहली (फोटो- AP)

गिल-रोहित की स्थिरता और कोहली का अनुभव

वनडे प्रारूप में भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ बने शुभमन गिल और रोहित शर्मा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गिल ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन से वनडे क्रिकेट में खुद को विश्वस्तरीय बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया है। वहीं, रोहित शर्मा ने अनुभव और जिम्मेदारी दोनों का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। विराट कोहली, जो अब केवल वनडे में सक्रिय हैं, भी शीर्ष चार में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

End of Feed