टी20 लीग में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या पर आईसीसी ने लगाया प्रतिबंध, ये हैं नए नियम

आईसीसी ने दुनियाभर में शुरू हो रही टी20 लीग्स में विदेशी खिलाड़ियों की एक टीम में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या निर्धारित कर दी है।

डरबन: दुनियाभर में लगातार टी20 लीग की संख्या का इजाफा हो रहा है। टी20 फॉर्मेट ने दुनियाभर में क्रिकेट की लोकप्रियता में इजाफा किया है लेकिन अब ये अंतरराष्ट्र्रीय क्रिकेट के लिए खतरा बनता दिख रहा है। खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ अनुबंध को छोड़कर विदेशी लीग्स में ज्यादा कमाई के लालच में जुड़ रहे हैं। ऐसे में आईसीसी ने टी20 लीग्स में भागीदारी से मोटी कमाई की फिराक में होने वाले खिलाड़ियों के सामूहिक संन्यास पर रोक लगाने के लिए डरबन में हो रही अपनी बोर्ड मीटिंग में बड़ा कदम उठाते हुए लीग में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या को लेकर बड़ा फैसला किया है।

Chenni Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार IPL)

इतने विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं एकादश में शामिल

आईसीसी ने विभिन्न टी20 लीग में टीमों के लिए विदेशी क्रिकेटरों की सीमा तय कर दी है जिससे नई प्रतियोगिताओं में हर टीम अपनी एकादश में चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खिला पाएंगी। यह मुख्य रूप से हर कोने में शुरू होने वाली टी20 लीग के लिए है जो खेल के अंतरराष्ट्रीय प्रारूप के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

End of Feed