Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल तमाम खींचतान के बीच आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल को हरी झंडी दिखा दी है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो आईसीसी ने इसके लिए हामी भर दी है और जल्द ही आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा। यानी अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल पर ही खेला जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई ने आईसीसी को साफ-साफ कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाकर नहीं खेलेगी। इसके बाद से ही इस बात के अनुमान लगने लगे थे कि आईसीसी हाइब्रिड मॉडल का रास्ता निकालेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (साभार-ICC)
हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और यूएई मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेंगे। भारत अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगा। हालांकि, इसके साथ ही पीसीबी ने भी भविष्य में भारत न आने की मांग रखी। ऐसा माना जा रहा है कि 2026 में भारत की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान, भारत की यात्रा नहीं करेगा। इस स्थिति में श्रीलंका में पाकिस्तान के मैच कराए जा सकते हैं।
