Champions Trophy 2025: ICC की आपात बैठक में पीबीसी को मिला अल्टीमेटम, हाइब्रिड मॉडल करो स्वीकार या इस बात के लिए रहो तैयार

आईसीसी ने शुक्रवार को आयोजित आपात बैठक में पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के लिए अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा है कि या तो वो हाइब्रिड मॉडल को स्वीका करे या टूर्नामेंट से बाहर होने को तैयार रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी की आपात बैठक में नहीं हो सका चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला
  • शनिवार को फिर से होगी हाइब्रिड मॉडल पर पीसीबी से चर्चा
  • पाकिस्तान ने फिर किया हाइब्रिड मॉडल को सिरे से खारिज

नई दिल्ली/दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अड़ियल रुख पर कड़ा रवैया अपनाते हुए कहा है कि वह या तो हाइब्रिड मॉडल अपनाए या फिर इस प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे। पीसीबी ने शुक्रवार को दुबई में आईसीसी कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक में हाइब्रिड मॉडल के अनुसार प्रतियोगिता की मेजबानी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया था।

ICC Champions Trophy

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (साभार ICC)

पीसीबी ने फिर किया हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार

आपात बैठक का उद्देश्य अगले साल फरवरी-मार्च में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बावजूद पीसीबी ने एक बार फिर 'हाइब्रिड' मॉडल को खारिज कर दिया, जिसके बाद आम सहमति नहीं बन सकी। यह समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड के अधिकतर सदस्य पाकिस्तान की स्थिति के प्रति सहानुभूति रखते थे, लेकिन पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को फिर भी मौजूदा विवाद के लिए हाइब्रिड मॉडल को एकमात्र समाधान के तौर पर स्वीकार करने की सलाह दी गई।

End of Feed