T20 वर्ल्ड कप में हुए करोड़ों के नुकसान के बाद एक्शन में ICC, तीन सदस्यीय कमिटी का किया गठन

T20 World cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अमेरिका वाले स्टेज में हुए करोड़ों के नुकसान के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल एक्शन में आ गया है। काउंसिल ने इसकी जांच करने के आदेश दे दिए हैं और 3 सदस्यीय कमिटी का भी गठन किया है जो कि पता लगाएगी कि कहां चूक हो गई।

T20 World cup 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप के आयोजन की समीक्षा के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय समिति गठित की।समिति में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रोजर ट्वोज और आईसीसी के अन्य दो निदेशक लॉसन नायडू तथा इमरान ख्वाजा को जगह मिली है।

t20 wc usa

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (फोटो- ICC/X)

आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘आईसीसी बोर्ड पुष्टि करता है कि आईसीसी टी20 विश्व कप के आयोजन की समीक्षा होगी। तीन निदेशक रोजर ट्वोज, लॉसन नायडू और इमरान ख्वाजा के मार्गदर्शन में यह होगा और ये इसी साल बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।'समझा जाता है कि आईसीसी को न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डलास में मैचों के आयोजन पर दो करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।

End of Feed