ड्राफ्ट के अनुरुप ही रहा ODI Word Cup का शेड्यूल, आईसीसी ने पाकिस्तान की एक नहीं सुनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2023, 04:52 PM IST

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अर्जी को खारिज करते हुए वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल ड्रॉफ्ट के अनुरुप ही रखा है। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम चेन्नई में नहीं खेलना चाहती थी, लेकिन आईसीसी ने उनके इस डिमांड को नहीं माना।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने पीसीबी की मांग की खारिज
  • चेन्नई में खेलना होगा मैच
  • अफगानिस्तान के खिलाफ चेपॉक में नहीं खेलना चाहती थी।

भारत में खेले जाने वाले एकदिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम और वेन्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खारिज कर दिया। आईसीसी और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा मंगलवार को जारी विश्व कप के कार्यक्रम में, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में निर्धारित है जैसा कि पहले के ड्राफ्ट में प्रस्तावित था। इसमें अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के लिए वेन्यू बदलने के पीसीबी के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया गया।

icc world cup 2023

भारत-पाकिस्तान (साभार-Twitter)

चेन्नई में नहीं खेलना चाहती थी PAK टीम

पीसीबी ने आईसीसी और बीसीसीआई से अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मैच को चेन्नई से बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को बेंगलुरु से चेन्नई में पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा था।

End of Feed