ICC Champions Trophy 2025 Final: इनके इशारों पर खेला जाएगा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला

आईसीसी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले के लिए अंपायर्स के पैनल का ऐलान कर दिया है। जानिए कौन होंगे फील्ड अंपायर्स?

दुबई:आईसीसी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 9 मार्च, 2025 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के लिए मैच ऑफीशियल्स के पैनल का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पॉल रायफल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे। वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन तीसरे और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना चौथे अंपायर होंगे।

Richard Illingworth

रिचर्ड इलिंगवर्थ(साभार ICC)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पॉल रायफल (58 वर्ष) लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे। इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर 61 वर्षीय इलिंगवर्थ दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे। चार बार के ‘आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके इलिंगवर्थ भारत में 2023 वनडे विश्व कप और अमेरिका में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी अंपायर रहे थे। वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप मैच में भी अंपायर थे जिसमें भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की थी।

End of Feed