IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025: दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला, पाक के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मुकाबले में रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। आईए जानते हैं मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

दुबई:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महा-मुकाबले में भारत और पाकिस्तान जब रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिय में आमने-सामने होंगे तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की निगाह सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर टिकी होगी जबकि मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने से बचने की कोशिश करेगी। भारत ने जहां अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs PAK Champions Trophy 2025 Match Preview

भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच प्रीव्यू

पहले के मुकाबलों की तरह नहीं है हाईप

उपमहाद्वीप की इन दोनों टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला 2017 में फाइनल में हुआ था जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। रिजवान और उनके साथी लंदन में मिली उस जीत से प्रेरणा लेने का प्रयास करेंगे लेकिन उसके खिलाड़ियों को खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला पूर्व की तरह बहुचर्चित नहीं है जिससे उम्मीद की जा रही है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में दोनों टीम थोड़ा सहज होकर मैदान पर उतरेंगी। भारतीय टीम प्रत्येक पहलू में फायदे की स्थिति में नजर आ रही है। उसकी टीम ने यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य बिठा लिया है जबकि पाकिस्तान की टीम कराची में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद यहां पहुंची है।

End of Feed