AUS vs ENG, ICC Champions Trophy 2025: दिग्गजों के बगैर चिरप्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, जानिए किसका पलड़ा है भारी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में शनिवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चोट से जूझ रही है और वो इंग्लैंड को चुनौती देगी।

लाहौर: खराब फॉर्म से जूझ रही इंग्लैंड टीम का सामना चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने पहले मैच में एशेज प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलियाई टीम से होगा जो प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने से उनके बगैर खेल रही है। दोनों टीमों एक दिवसीय प्रारूप में संघर्ष करती नजर आ रही है। विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को पिछली दो श्रृंखलाओं में श्रीलंका (0-2) और पाकिस्तान (1-2) ने हराया। दूसरी ओर कोच ब्रेंडन मैकुलम की इंग्लैंड टीम ने 2023 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद से कोई वनडे श्रृंखला नहीं जीती है। जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम को भारत ने 3-0 से हराया।

AUS vs ENG Champions Trophy 2025

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025

पिछली सीरीज में दोनों टीमों को मिली थी हार

पिछली बार सितंबर 2024 में दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला आस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती थी। उसके बाद से हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख खिलाड़ी चोटों के कारण टीम से बाहर है। उनके तेज गेंदबाजों की धुरंधर तिकड़ी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। हरफनमौला मिचेल मार्श (कमर की चोट), कैमरन ग्रीन (चोट) के अलावा मार्कस स्टोइिनस अचानक संन्यास के ऐलान के कारण बाहर हैं। ऐसे में देखना है कि इस मिनी विश्व कप में क्या कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की आस्ट्रेलियाई टीम अतीत की सफलता दोहरा पाती है। मार्श की गैर मौजूदगी में स्मिथ तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं और उन्हें पारी के सूत्रधार की भूमिका निभानी होगी। आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर भी नजरें होंगी जिन्होंने 2022 की श्रृंखला में यहां 101 और 89 रन बनाये थे। हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल ट्रेंट ब्रिज में 154 रन की नाबाद पारी खेली थी।

End of Feed