डरबन में आईसीसी की सालाना बैठक आज से,वनडे का भविष्य भी दांव पर, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2023, 04:33 AM IST

ICC Annual Meeting: आईसीसी की दक्षिण अफ्रीका के डरबन में सोमवार से शुरू हो रही सालाना बैठक में सालाना रेवेन्यू बटवारे के साथ-साथ वनडे क्रिकेट के भविष्य पर गहन चर्चो होगी। जानि क्या हैं बैठक के बड़े और अहम मुद्दे।

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार से होने वाली सालाना बोर्ड बैठक के दौरान इस खेल निकाय के वार्षिक राजस्व में से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 231 मिलियन डॉलर (लगभग 19 अरब रुपये) के हिस्से को मंजूरी मिलना लगभग तय है। डरबन में इस चार दिवसीय बैठक के दौरान वनडे के भविष्य (खास कर द्विपक्षीय श्रृंखला) और किसी खिलाड़ी के द्वारा टी20 लीग में भागीदारी की सीमा पर भी चर्चा होगी। इस दौरान सदस्यों को अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियों के बारे में अपडेट मिलने की भी उम्मीद है।

ICC Annual Meeting

आईसीसी सालाना बैठक (साभार ICC)

राजस्व वितरण पर होगी गहन चर्चा, विरोध में पाकिस्तान

इस बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा राजस्व कर वितरण है। भारत को 2024-2027 के बीच की अवधि के लिए आईसीसी के 600 मिलियन डॉलर (लगभग 49.5 अरब रुपये)के वार्षिक राजस्व से 38.5 प्रतिशत (230 मिलियन डॉलर वार्षिक) का बड़ा हिस्सा मिलने का प्रस्ताव है। पड़ोसी देश पाकिस्तान को इस पर कुछ आपत्ति है लेकिन यह समझा जाता है कि इसे बिना किसी परेशानी के बोर्ड की मंजूरी मिल जाएगी।

End of Feed