वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्राइज मनी हुई दोगुनी, हारकर भी करोड़पति बनी टीम इंडिया

WTC Prize Money 2025:

WTC Prize Money 2025: आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस बार प्राइज मनी पिछले दो सीजन की तुलना में दोगुनी कर दी गई है। WTC Final 2025 11-15 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस बार टोटल प्राइज मनी 36 लाख डॉलर जोकि भारतीय रुपयों में करीब 49. 27 करोड़ रुपये होती है, दी जाएगी। इसमें से विजेता टीम को 3.6 मिलियन डॉलर यानी 30.78 करोड़ रुपये मिलेंगे।

WTC Prize Money

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (साभार-ICC)

ऑस्ट्रेलिया को 2023 में भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने के लिए 16 लाख अमेरिकी डॉलर मिले थे। फाइनल में हारने वाली टीम को 21 लाख डॉलर यानी 18.46 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि पिछले दो चरणों के उपविजेता को 800,000 डॉलर मिले थे।

End of Feed