महिला टी20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, भारत की इस तारीख को होगी पाकिस्तान से टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:45 PM IST

Women's T20 World Cup 2023 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला टी20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल हुआ जारी कर दिया है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

दुबई: भारत 2023 महिला टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को केपटाउन में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। आईसीसी ने विश्व कप के आठवें सत्र के कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को की । दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी तक होने वाले टूर्नामेंट में भारत को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और क्वालीफायर आयरलैंड के साथ ग्रुप दो में रखा गया है।

महिला टी20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, भारत की इस तारीख को होगी पाकिस्तान से टक्कर

भारत का दूसरा मैच भी केपटाउन में 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ है। इसके बाद टीम को इंग्लैंड और आयरलैंड से क्रमश: 18 और 20 फरवरी को गक्बेरहा में भिड़ना है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के पहले मैच में केपटाउन में श्रीलंका से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का फाइनल भी 26 फरवरी को केपटाउन में भी आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में रिजर्व दिन का प्रावधान होगा जिसमें किसी मैच में रुकावट आने पर उसे अगले दिन खेला जायेगा।

End of Feed