IBSA World Games: भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम रचा इतिहास, जो हरमनप्रीत की टीम नहीं कर पाई वो कर दिखाया

भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह भारत का मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट में पहला गोल्ड मेडल है।

बर्मिंघम: भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर नौ विकेट की जीत से स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 114 रन के स्कोर पर समेट दिया और फिर संशोधित लक्ष्य 3.3 ओवर में 42 रन बनाकर हासिल कर लिया। दृष्टिबाधितों के लिए क्रिकेट ने इस साल अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित खेल महासंघ (आईबीएसए) विश्व खेलों में पदार्पण किया। विश्व खेलों में यह पहला फाइनल था और भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया।

Indian Womens Blind Cricket team

स्वर्ण पदक विजेता भारतीय दृष्टबाधित महिला क्रिकेट टीम

जो काम हरमनप्रीत सेना नहीं कर पाई वो कर दिखाया

End of Feed