'दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत की जगह खिलाना हास्‍यास्‍पद है', ऑस्‍ट्रेलिया के महान खिलाड़ी के तीखे बोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 12:26 PM IST

Ian Chappell on Rishabh Pant: ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान इयान चैपल का मानना है कि ऋषभ पंत को भारत के लिए प्रत्‍येक टी20 वर्ल्‍ड कप मैच खेलना चाहिए। टीम इंडिया ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में अब तक चार मैच खेले और सभी में दिनेश कार्तिक को पंत पर तरजीह दी गई है। भारतीय टीम को अपना आखिरी मुकाबला जिंबाब्‍वे के खिलाफ खेलना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इयान चैपल ने कहा कि ऋषभ पंत को भारत के प्रत्‍येक टी20 वर्ल्‍ड कप के मैच में खेलना चाहिए
  • भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप के अपने चार मैचों में ऋषभ पंत पर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी
  • कार्तिक बल्‍ले से अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं तो पंत को शामिल करने की चर्चा जोरों पर हैं

सिडनी: पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान इयान चैपल (Ian Chappell) का मानना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पर तरजीह मिलनी चाहिए और युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज को भारत (India Cricket team) के प्रत्‍येक टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) मैच में खेलना चाहिए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने अब तक चार मैच खेले, जिसमें दिनेश कार्तिक को प्‍लेइंग 11 में खिलाया गया जबकि ऋषभ पंत बेंच गर्म करते हुए नजर आए। कार्तिक और पंत में से किसी एक को प्‍लेइंग 11 में शामिल करने की बहस काफी पहले से चली आ रही है।

'दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत की जगह खिलाना हास्‍यास्‍पद है', ऑस्‍ट्रेलिया के महान खिलाड़ी के तीखे बोल

चैपल ने टिम डेविड के ऑस्‍ट्रेलियाई टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में शामिल होने की तुलना भारतीय सेटअप से की और कार्तिक की वापसी का हवाला दिया। दिनेश कार्तिक मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में बल्‍ले से अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और इसके कारण ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने की चर्चा जोर पकड़ रही है।

End of Feed