पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने कहा- भारत को खूब खलेगी इस खिलाड़ी की कमी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2023, 08:03 PM IST

Ian Chappell, IND vs AUS Test Series 2023: मेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और मेजबान भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को एक खिलाड़ी की कमी बहुत खलेगी। ऐसा कहना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का। चैपल ने जिस भारतीय क्रिकेटर का जिक्र किया है, वो हैं ऋषभ पंत।

IND vs AUS Test Series 2023: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि ऋषभ पंत की मौजूदगी से पैट कमिन्स और उनके साथियों की रातों की नींद उड़ जाती लेकिन इसके बावजूद गुरुवार से शुरू होने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

ian chappell on indian cricket team

इयन चैपलू

पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में चोटिल हो गये थे तथा घुटने और एड़ी के कई आपरेशन करवाने के बाद उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।चैपल ने संवाददाताओं से कहा,‘‘भारत को वास्तव में ऋषभ पंत की कमी खलेगी। आस्ट्रेलियाई टीम खुश होगी। वह जवाबी हमला करने वाला खिलाड़ी है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो आपके खिलाड़ियों को सतर्क रखता है, तेजी से स्कोर बनाता है और एक सत्र में मैच का पासा पलट देता है।’’

End of Feed