रिटायरमेंट पर पहली बार सामने आया रोहित शर्मा का बयान, बोले-किया था विचार

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार टीम इंडिया के सबसे बड़ी ट्रेजेडी थी। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान रहे रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर का भी यह सबसे खराब समय था। अब रोहित ने एक कार्यक्रम में खुलासा किया है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टूट गए थे।

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि 2023 में खेले गए वनडे विश्व के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद उन्होंने संन्यास लेने पर विचार किया था क्योंकि उन्हें लगा कि ‘‘इस खेल ने उनसे सब कुछ छीन लिया है।’’ भारत ने घरेलू मैदान पर खेले गए इस वनडे विश्व कप में रोहित की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था तथा लगातार नौ मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच में उसे पराजय का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शतक लगाया था जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-BCCI)

रोहित ने मास्टर्स यूनियन के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद मैं पूरी तरह से निराश हो गया था। मुझे ऐसा लगा कि मैं अब यह खेल नहीं खेलना चाहता क्योंकि इसने मुझसे सब कुछ छीन लिया है और मुझे लगा कि मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इससे उबरने में थोड़ा समय लगा। मैं खुद को बार-बार याद दिलाता रहा कि यही वह चीज है जिससे मुझे वास्तव में प्यार है। यह चीज मेरे पास है और मैं इसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ सकता। धीरे-धीरे मैं इससे उबर गया। मैंने अपनी खोई हुई ऊर्जा वापस हासिल की और फिर से मैदान पर सक्रिय हो गया।’’

End of Feed