76 रन, 8 छक्के: हैदराबाद के नए ऑलराउंडर रेड्डी ने कहा- मेरा काम 13वें या 14वें ओवर तक टिकना है, ताकि..

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2024, 02:28 PM IST

IPL 2024, SRH All-Rounder Nitish Reddy: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआत में संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम को मुश्किल से निकालते हुए 76 रनों की पारी खेलने वाले नीतीश रेड्डी ने कहा है कि उनका काम 13 या 14 ओवर तक टिकना है ताकि हेनरिच क्लासेन तेज बल्लेबाजी कर सकें।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद के नए ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी
  • राजस्थान के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी
  • 76 रनों की पारी में जड़े 8 छक्के, 3 चौके

सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम को मजबूती देने की भूमिका बखूबी निभा रहे युवा नीतिश रेड्डी (Nitish Reddy) को भविष्य में भारतीय टीम के हरफनमौला के रूप में देखा जा रहा है चूंकि वह उपयोगी मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में पारी की शुरूआत करते हुए रेड्डी ने नाबाद 76 रन बनाये और ट्रेविस हेड ने आक्रामक अर्धशतक लगाया। हेनरिच क्लासेन ने 19 गेंद में 42 रन बनाकर सनराइजर्स को तीन विकेट पर 201 रन तक पहुंचाया।

Nitish Reddy vs Rajasthan Royals

नीतीश रेड्डी (AP)

अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर रॉयल्स को एक रन से हराने में अहम भूमिका निभाई। नीतिश ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘ पिछले दो मैचों में जल्दी विकेट गिरने के कारण मुझे उतरना पड़ रहा था । मेरा काम 13वें 14वें ओवर तक टिकना है ताकि बाद में क्लासेन आक्रामक खेल सके । समद और क्लासेन को जल्दी उतारने का कोई मतलब नहीं अगर वे खुलकर नहीं खेल सकें।’’

End of Feed