हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी और जसप्रीत बुमराह की रहस्यमयी पोस्ट, श्रीकांत ने किया डिकोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 29, 2023, 10:26 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने जसप्रीत बुमराह की हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियन्स में वापसी के बाद किए रहस्यमयी मैसेज को डिकोड किया है।

चेन्नई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी से जसप्रीत बुमराह आहत हो सकते हैं क्योंकि इस तेज गेंदबाज को उम्मीद रही होगी कि एक दिन उन्हें टीम की कमान सौंपी जाएगी। हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के साथ दो सत्र बिताने के बाद मुंबई की टीम में वापसी की है। उन्होंने 2015 में मुंबई की तरफ से ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने की थी रहस्यमयी पोस्ट

मुंबई इंडियंस के पिछले सप्ताह हार्दिक को लेने के बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा था,'मौन कभी-कभी सबसे अच्छा जवाब होता है।' श्रीकांत ने उनकी इस पोस्ट को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,'वह इस समय विश्व का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है फिर चाहे वह टेस्ट हो या सीमित ओवरों की क्रिकेट। विश्व कप में उसके प्रदर्शन को नहीं भुलाया जा सकता। यहां तक कि पिछले साल इंग्लैंड में उसने पांचवें टेस्ट मैच में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी।'

End of Feed