जानिए भारतीय महिला क्रिकेटरों को पहले प्रति मैच कितनी सैलरी मिलती थी? बीसीसीआई ने बदल दी तकदीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:52 PM IST

BCCI equals match fees of Indian men and women cricketers: बीसीसीआई ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों का प्रति मैच वेतन बराबर कर दिया है। भारतीय पुरुष-महिला को प्रति टेस्‍ट मैच 15 लाख रुपए, प्रति वनडे मैच 6 लाख रुपए और प्रति टी20 इंटरनेशनल मैच 3 लाख रुपए वेतन मिलेगा। जानिए भारतीय महिलाओं को पहले कितना वेतन मिलता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने ऐतिहासिक फैसला लेकर भारतीय पुरुष और महिलाओं की मैच फीस बराबर की
  • बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐतिहासिक फैसले की घोषणा ट्विटर के जरिये की
  • जानिए पहले भारतीय महिला क्रिकेटरों को पुरुषों की तुलना में कितना वेतन मिलता था

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को प्रति मैच समान वेतन मिलेगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, 'भेदभाव को संभालने में बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करके मैं खुश हूं। हम हमारे अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के बराबर वेतन की रणनीति लागू कर रहे हैं। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी क्योंकि हम भारतीय क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।'

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket team) ने पिछले कुछ सालों में गजब की तरक्‍की दिखाई है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। भारतीय महिलाओं ने 2020 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल में प्रवेश किया, महिला एशिया कप 2022 का खिताब जीता और कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में रनर्स-अप रहते हुए सिल्‍वर मेडल जीता। महिला खिलाड़‍ियों के लिए यह खबर बेहद राहत भरी है, जिन्‍हें पहले एक साल का 50 लाख रुपए मिलता था। यह ग्रेड सी में अनुबंधित पुरुष खिलाड़‍ियों की तुलना में आधा वेतन था। यह केंद्रीय अनुबंध से यह फीस अलग है।

End of Feed