CSK और SRH के पास टॉप -2 में पहुंचने का सुनहरा मौका, अंतिम मैच से तय होगी तकदीर

CSK and SRH Qualification Scenario: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के साथ-साथ टॉप 2 में पहुंचने की रेस भी लगातार रोमांचक होती जा रही है। राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी टॉप 2 में पहुंचने का मौका है।

CSK and SRH Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मैच से इसके समीकरण बदल रहे हैं। आईपीएल में सभी 10 टीमों का लक्ष्य प्लेऑफ में पहुंचने का तो रहता ही है साथ ही टॉप 2 में पहुंचने की भी ख्वाहिश रहती है। दरअसल जो टीमें टॉप 2 में रहती है उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। अगर वे क्वालिफायर वन हार भी जाते हैं तो एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से उनकी भिड़ंत होती है और इसमें वे जीतकर सीधे फाइनल में एंट्री मार सकते हैं।

CSK SRH

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इस हार के चलते सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप 2 में पहुंचने के रास्ते खुल गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की ये लगातार चौथी हार थी और अगर आखिरी मैच में भी ये सिलसिला जारी रहता है तो वे नंबर 2 की पोजिशन गंवा सकते हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के 19 अंक हैं और वे टॉप पर ही रहने वाले हैं।

End of Feed