'इतिहास आपके प्रति मेहरबान रहेगा', मुख्य चयनकर्ता पद से हटने के बाद अजीत अगरकर को लेकर गौतम गंभीर का भावुक पोस्ट

Gautam Gambhir Praises Ajit Agarkar: बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति के चेयरमैन पद से हटने के बाद जहां अजीत अगरकर के कार्यकाल की अलह-अलग दिग्गज समीक्षा करते दिख रहे हैं और नया चयनकर्ता कौन होगा इस पर चर्चा जारी है, इसी बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए एक खास सोशल मीडिया पोस्ट किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बुधवार को बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर चयन समिति के चेयरमैन पद से हट रहे अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की जमकर तारीफ की है। गौतम गंभीर ने कहा है कि इतिहास उनके प्रति मेहरबान रहेगा, क्योंकि उनके कार्यकाल में देश ने तीन ICC ट्रॉफी जीतीं और इसमें 'टीम सबसे पहले' वाली उनकी सोच का अहम रोल था।

Gautam Gambhir Post Special Message For Outgoing Selection Committee Chairman Ajit Agarkar

गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए खास पोस्ट लिखा (BCCI)

गौरतलब है कि बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर का कार्यकाल पिछले महीने खत्म हो गया और BCCI ने मंगलवार को खाली पद को भरने के लिए आवेदन भी मंगा लिए। यह कदम कई हफ्तों तक चली उस अटकलबाजी के बाद उठाया गया कि क्या उन्हें कार्यकाल बढ़ाने का मौका दिया जाएगा।

End of Feed