सचिन या विराट नहीं लॉर्ड्स पर गांगुली ने खेली है सबसे बड़ी पारी, कोई नहीं लगा पाया शतक

IND vs ENG: लॉर्ड्स में अब तक सिर्फ 7 भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में फिफ्टी लगाई है। गांगुली यहां 251 रन बनाकर सबसे आगे हैं। उनके बाद युवराज सिंह ने 170, महेंद्र सिंह धोनी ने 165, राहुल द्रविड़ ने 149, सुरेश रैना ने 130, वीरेंद्र सहवाग ने 117 और मोहम्मद कैफ ने 89 रन बनाए हैं।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय बल्लेबाजों पर बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला वनडे जीता था, लेकिन दूसरे मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और लॉर्ड्स का मैदान अब निर्णायक जंग का गवाह बनेगा। भारतीय बैटिंग लाइनअप फॉर्म में है। पहले वनडे में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। दूसरे वनडे में भी उनकी टाइमिंग शानदार थी, मगर वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भी पिछले मैचों में रन बनाए हैं। अब टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि लॉर्ड्स में कोई बल्लेबाज लंबी पारी खेले और सीरीज पर कब्जा दिलाए।

Ganguly

सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर (फोटो साभार- @SGanguly99)

आज तक कोई भारतीय नहीं लगा पाया है सेंचुरी

हालांकि, आंकड़े भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करते हैं। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज वनडे में शतक नहीं जड़ पाया है। यहां सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। गांगुली ने इस मैदान पर 90 रन की पारी खेली थी। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी यहां तीन अंकों तक नहीं पहुंच सके।

End of Feed