IPL फाइनल से पहले BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लिया कड़ा एक्शन, हार्दिक पांड्या पर भी भारी जुर्माना, सभी खिलाड़ियों को कड़ी सजा

BCCI Action Against Shreyas Iyer and Hardik Pandya: आईपीएल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के बाद फाइनल में पहुंचने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सहित टूर्नामेंट से बाहर होने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगाया है। इसके अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी कड़ी सजा मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने अय्यर और पांड्या पर लिया एक्शन
  • श्रेयस अय्यर पर 24 लाख, पांड्या पर 30 लाख का जुर्माना
  • दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा

BCCI Slam Fine On Shreyas Iyer And Hardik Pandya: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की 87 रनों की शानदार पारी और नेहल वढेरा के 48 रनों की बदौलत पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) पर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने सुनिश्चित किया कि पंजाब अपने दूसरे IPL फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना खिताब के लिए RCB से होगा।

MI vs PBKS, IPL 2025, BCCI Slam Heavy Fine On Shreyas Iyer And Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना लगा

मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर बनाया। नॉक-आउट मुकाबले में ये एक बड़ा स्कोर था, लेकिन अय्यर ने अपना धैर्य बनाए रखा और टीम को जीत दिलाई। इस सीजन में बल्ले से टीम को जीत दिलाने वाला यह पहला मौका नहीं है। वास्तव में, वह टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 600 से अधिक रन बनाए हैं।

End of Feed