Oct 13, 2026

बिहार के इस शहर में है ग्रेट वॉल ऑफ चाइना से भी पुरानी दीवार

Pankaj Yadav

​चीन की दीवार से भी पुरानी है बिहार की यह दीवार?​

आपने चीन की दीवार के बारे में जरूर सुना होगा। जो चीन की प्राचीन धरोहर मानी जाती है। मगर क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि चीन की दीवार से भी पुरानी दीवार हमारे बिहार में है।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​बहुत ही कम लोगों को इस दीवार के बारे में पता होगा ​

इस दीवार के बारे में शायद ही आपने सुना होगा। मगर यह दीवार हमारे देश की वो धरोहर है, जिसे लोगों ने भुला दिया और इतिहास में भी इस दीवार की नींव दरक गई।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​कौन सी है वह दीवार और कितनी पुरानी है ये?​

हम बात कर रहे हैं बिहार के नालंदा जिले के शहर राजगीर में स्थित साइक्लोपियन वॉल की। जो करीब 2,500 साल पुराने इतिहास की गवाही देती है। यह दीवार आज भी आपको देखने को मिल जाएगी।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​आज भी देखी जा सकती है यह दीवार​

बता दें कि कभी राजगीर को प्राचीन मगध की राजधानी के रूप में जाना जाता था। आज भी यहां इस पुराने शहर की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार के अवशेष देखे जा सकते हैं।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

You may also like

सबसे अनोखी मछली, 150 साल की उम्र में बनत...
स्वाद में तीखा, लेकिन लाल मिर्च में भी ह...

​कितनी है इस दीवार की लंबाई​

साइक्लोपियन वॉल की लंबाई करीब 40 किलोमीटर बताई जाती है। इसे शहर के चारों ओर सुरक्षा के लिए बनाया गया था। उस समय इतनी विशाल दीवार को बनाना अपने आप में इंजीनियरिंग का कमाल था।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​एक के ऊपर एक पत्थरों को रखकर बनाई गई थी यह दीवार​

इस दीवार की सबसे खास बात इसका निर्माण है। इसमें बड़े-बड़े, बिना तराशे गए पत्थरों को एक-दूसरे के साथ जमाया गया था। इन्हें जोड़ने के लिए आधुनिक सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ था।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​राजा बिंबिसार और अजातशत्रु के दौर की कहानी​

राजगीर का संबंध मगध के राजा बिंबिसार और उनके बेटे अजातशत्रु से रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, यहां की पुरानी और नई किलेबंदी ईसा पूर्व छठी-पांचवीं शताब्दी की है।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​किसने बनवाई यह दीवार​

माना जाता है कि इस दीवार को महाभारत काल में मगध के राजा वृहदत्त के पुत्र जरासंध ने बनवाया था। ये वहीं जरासंध है, जिनका वध पांडु पुत्र भीम ने किया था।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​इसका नाम साइक्लोपियन वॉल क्यों पड़ा?​

‘साइक्लोपियन’ नाम प्राचीन यूनानी वास्तुकला में इस्तेमाल होने वाली उस निर्माण शैली से जुड़ा है, जिसमें बहुत बड़े पत्थरों से दीवारें बनाई जाती थीं। राजगीर की दीवार में भी विशाल पत्थरों का इस्तेमाल हुआ, इसलिए इसे यह नाम मिला।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

​चीन की दीवार से तुलना क्यों होती है?​

चीन की ग्रेट वॉल और राजगीर की साइक्लोपियन वॉल, दोनों का संबंध सुरक्षा और किलेबंदी से है। राजगीर की दीवार के पुराने हिस्से चीन की ग्रेट वॉल के प्रमुख निर्माण चरणों से पहले के माने जाते हैं।

Credit: AI Generated Images (सांकेतिक तस्वीर)

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सबसे अनोखी मछली, 150 साल की उम्र में बनती है मां, 10 साल पेट में रखती है बच्चा

ऐसी और स्टोरीज देखें