श्रेयस अय्यर नहीं, कोच गंभीर इस खिलाड़ी को बनाना चाहते हैं भारत का नया T20 कप्तान

Gautam Gambhir T20 Captaincy Choice: भारतीय टी20 टीम के कप्तान को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। सबसे अहम चर्चा है कि सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जाएगा। वहीं, दूसरी चर्चा उन कुछ नामों की है जिन्हें नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है। क्या है इसको लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की राय, यहां जानते हैं।

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर कथित तौर पर सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन को अगला टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बनाने के पक्ष में हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के चयनकर्ता उन्हें और ईशान किशन को इस पद पर नियुक्त किए जाने के खिलाफ हैं क्योंकि उनका मानना है कि वे लंबे समय तक 'लगातार अच्छा प्रदर्शन' नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब है कि सूर्यकुमार यादव के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में केवल श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ही बचे हैं।

Gautam Gambhir In Favour Of Another Player And Not Shreyas Iyer For T20 Captaincy

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर (FILE)

रिपोर्ट में कहा गया है कि गंभीर को श्रेयस को लेकर कुछ 'संदेह' हैं, जिनके साथ उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सफल और चैंपियनशिप जीतने वाले आईपीएल 2024 अभियान के दौरान काम किया था। उस समय अफवाहें थीं कि श्रेयस का मानना था कि टीम मेंटर के रूप में गंभीर की भूमिका के कारण जीत में उनका योगदान दब गया था।

End of Feed