ड्वेन ब्रावो जैसा हेले मैथ्यूज ने किया कमाल, याद आ गई मुंबई इंडियंस की वो पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 7, 2023, 08:00 AM IST

womens premier league 2023, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज ने विमेंस प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। इसी जीत के साथ टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हेले मैथ्यूज की पारी देखकर ड्वेन ब्रावो की वो पारी याद आई।

womens premier league 2023, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस का विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने लगातार दो मैच में जीत हासिल की। लीग के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से हराया। इस मैच में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज ने अर्धशतक जड़ा। मैथ्यूज की पारी देखकर ड्वेन ब्रावो की वो पारी याद आई। उन्होंने अपने ही देश के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो की बराबरी की। ब्रावो भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पहला अर्धशतक जमाने वाले वेस्टइंडीज के पहले पुरुष खिलाड़ी बने थे। इसी तरह हेले मैथ्यूज मुंबई इंडियंस के लिए 50+ स्कोर करने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बन गईंं।

Hayley Mathews and Dwayne Bravo

ड्वेन ब्रावो और हेले मैथ्यूज। (Instagram)

केकेआर के खिलाफ चला था बल्ला

आईपीएल के पहले सीजन 2008 में ड्वेन ब्रावो मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य थे। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहला अर्धशतक जमाया था। ब्रावो ने 120.75 की स्ट्राइक से 53 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा ब्रावो ने 4 ओवर भी किए थे, जिसमें 25 रन देकर एक विकेट झटके थे। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद शेष रहते हुए तीन के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

End of Feed